
Article by FOOTEM
मैनचेस्टर सिटी के स्पेनिश मिडफील्डर रॉड्रि बुधवार रात बर्नली के खिलाफ हुए प्रीमियर लीग मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सके। आर्सेनल के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान उन्हें ग्रोइन (कमर के निचले हिस्से) में चोट लग गई थी।
मैच के बाद टीम के मैनेजर पेप गार्डियोला ने रॉड्रि की फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनकी चोट को देखते हुए साउथेम्प्टन के खिलाफ वेम्बली में होने वाले आगामी एफए कप सेमीफाइनल में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।
सिटी के बॉस पेप गार्डियोला ने कहा, “मुझे अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। हम हर दिन उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे, देखते हैं आगे क्या होता है।”
रॉड्रि को यह चोट रविवार को हुए खिताबी मुकाबले के 88वें मिनट में लगी थी।
We also published this blog on footem.in.