Article by FOOTEM
पीएसजी (PSG) को चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले उस्मान डेम्बेले ने मैच के बाद अपनी टीम के सामूहिक प्रयास की जमकर तारीफ की है। इस मुकाबले में डेम्बेले ने दो गोल दागे।
मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डेम्बेले ने कहा, “मैं पीएसजी के लिए अपना सब कुछ देने की कोशिश करता हूं। मुझे उम्मीद है कि सीजन का अंत शानदार होगा, क्योंकि आगे कई महत्वपूर्ण पड़ाव आने वाले हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हम चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में थे और ऐसे स्टेडियम में खेल रहे थे, जहां हमें पहले चरण में जीत दर्ज करने के बाद भी पता था कि मुकाबला कठिन होगा। चैंपियंस लीग में कोई भी मैच आसान नहीं होता है, आगे बढ़ने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ता है।”
मैच के दौरान टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “पहले हाफ में हमारे पास मौके थे, जहां हमने खेल पर थोड़ा नियंत्रण भी रखा था, लेकिन दूसरे हाफ में स्थिति थोड़ी जटिल हो गई। हम दो जीत के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है।”
डेम्बेले ने अपनी व्यक्तिगत भूमिका पर कहा, “मैं पिछले सीजन से ही अपने खेल को बेहतर ढंग से पेश करना चाहता हूं। मैं हर मैच में गोल, असिस्ट या फिर गोलकीपर पर दबाव बनाकर अपनी टीम की मदद करना चाहता हूं।”
We also published this blog on footem.in.
© 2026 Footem. All rights reserved.