
Article by FOOTEM
बार्सिलोना के विंगर राफिन्हा का मानना है कि एथलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हुए मुकाबले में उनकी टीम के साथ नाइंसाफी हुई है और रेफरी के फैसलों ने खेल का रुख बदल दिया।
मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राफिन्हा ने कहा, “मेरे लिए यह एक लूट जैसा था। मैं रेफरी की भूमिका पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन हमने बहुत ही शानदार खेल दिखाया।”
उन्होंने आगे कहा, “एथलेटिको के खिलाड़ियों ने अनगिनत फाउल किए, लेकिन रेफरी ने एक भी पीला कार्ड नहीं दिखाया। मैं बस यह समझना चाहता हूं कि बार्सिलोना के खिलाफ रेफरी के मानदंड क्या हैं।”
बता दें कि इस मुकाबले में एथलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दोनों लेग्स में बार्सिलोना के खिलाड़ियों को ‘लास्ट-मैन फाउल’ के कारण रेड कार्ड दिखाया गया था। बार्सिलोना को इस टाई में कुल 3-2 के एग्रीगेट स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।
We also published this blog on footem.in.
© 2026 Footem. All rights reserved.